Bokaro News : गोमिया : गुरुद्वारा में भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया बैंकमोड़ स्थित गुरुद्वारा में भाजपा द्वारा गोमिया मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, कार्यक्रम संयोजक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज को गुरुद्वारा में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा आज पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है. कहा कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दो पुत्र धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद हो गये थे और हमें गर्व है कि वे भारत के सपूत थे. कहा कि शहीद होने वाले दोनों वीर बालकों की गाथा सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि दो वीर बालकों द्वारा देश एवं धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे और इनकी उम्र मात्र छह एवं नौ वर्ष थी. मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि इन वीर बालकों की गाथा देश कभी भुला नहीं पायेगा. इस दौरान गोमिया भाजपा की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 60 कंबल का वितरण किया गया. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, सुधीर सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदना डे, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम, विजयानंद प्रसाद,राजकुमार प्रसाद, दुलाल प्रसाद, दरबारी मांझी, उमेश ठाकुर,ओमकिंकर वर्मा, रोहित यादव, भरत स्वर्णकार, आशा देवी, शीला रानी, जानकी यादव, जितेंद्र त्रिपाठी,गजेंद्र सिंह, घनश्याम डे, प्रमोद राम, धनेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola