सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

विज्ञापन

तेनुघाट. सोमवार को तेनुघाट में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. चिनियागढ़ा के पास दो बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें तेनुघाट के रामगढ़ होटल के मालिक बबलू पाल गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका स्टाफ को भी चोट लगी है. श्री पाल को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी एक उंगली काटनी पड़ी. बाद में सीने में दर्द के वजह से उन्हें रांची रेफर किया गया. इधर, तेनुघाट के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा और उनके लिपिक खुशी बाबू सोमवार की दोपहर स्कूटी से गिर कर घायल हो गये. कोर्ट से दोनों स्कूटी से घर जा रहे थे. तेनुघाट शिविर संख्या तीन के पास रोड पर अचानक एक बछड़ा आ गया, जिससे असंतुलित होकर दोनों गिर गये. जानकारी मिलने पर कई अधिवक्ता पहुंचे और उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पहुंचाया. अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, सत्यनारायण दे, नंद किशोर प्रसाद, महादेव राम, डीएन तिवारी, संत कुमार महतो, वकील महतो, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, वैद्यनाथ शर्मा, सुभाष कटरियार, पंकज झा, प्रशांत पाल, आनंद श्रीवास्तव, राज कुमार यादव, अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार राजू, चंद्रशेखर प्रसाद, बलदेव यादव, प्रमोद सिंह, प्रदीप चौधरी, सिमोन कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, राकेश कुमार, छोटू कुमार आदि अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola