BOKARO NEWS : पूर्व मंत्री के पुत्र गोमिया सीट से लड़ेंगे चुनाव

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के पुत्र पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह गोमिया सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

ललपनिया. पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के आवास में गुरुवार की देर शाम को श्री सिंह के समर्थकों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि पूर्व मंत्री के बड़े पुत्र पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह गोमिया सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मंत्री ने इसकी घोषणा की. लोगों ने माला पहना कर श्री सिंह का स्वागत किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता जिस तरह तन, मन और धन से लगातार सहयोग करती आयी है, मेरे पुत्र को भी करेगी. मौके पर प्रकाश लाल सिंह ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि मेरे पिता ने अपने कार्यों से गोमिया के जनता के दिल में जगह बनायी है. उस प्रतिष्ठा और मान-सम्मान पर आंच नहीं आने देने का प्रयास करेंगे. जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे. पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए जनता की समस्याएं दूर करेंगे और क्षेत्र का विकास किया जायेगा. इस अवसर पर गोमिया, पेटरवार, कसमार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola