29.19 लीटर विदेशी, 22.05 लीटर देसी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

चंदनकियारी में उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब बिक्री केंद्र पर की छापेमारी

विज्ञापन

चंदनकियारी में उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब बिक्री केंद्र पर की छापेमारी बोकारो. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार की शाम को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन व निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने चंदनकियारी थाना (अमलाबाद ओपी) अंतर्गत भंडारीबांध ग्राम में अवैध विदेशी शराब बिक्री केंद्र पर छापेमारी की. इस दौरान उत्पाद टीम ने 29.19 लीटर विदेशी शराब, 20.15 लीटर बीयर व 22.05 लीटर देसी शराब को जब्त किया. छापेमारी के क्रम में अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा हैं. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति आदि शामिल थे. लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीसी बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola