Bokaro News : मोहन टिंबर सहित पांच अवैध निर्माण होगा ध्वस्त, मिली सात दिनों की मोहलत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 6:30 AM

विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन ने नाम के साथ निकाला पांचों अवैध निर्माण के लिए आम सूचना

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील की जमीन पर कब्जा कर बना मोहन टिंबर सहित पांच अवैध निर्माण ध्वस्त किये जायेंगे. बीएसएल प्रबंधन की ओर से सभी अवैध निर्माण करने वालों को सात दिनों की मोहलत दी गयी है. बीएसएल प्रबंधन ने नाम के साथ पांचों अवैध निर्माण के लिए आम सूचना निकाला है. इनमें मोहन लाल जैन-मोहन टिंबर्स, डीएन पांडे-एवरग्रीनस वेंकेट एंड रेस्टोरेंट, राजेश जायसवाल-उदयपुर मर्बलस, अरुण शर्मा-पक्का बिल्डिंग, बिट्टू साव व बद्री साव-पक्का मकान व दुकान आदि शामिल हैं. बीएसएल की आम सूचना से बोकारो स्टील की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

अनधिकृत परिसरों को खाली कर दें, अन्यथा बेदखली प्रक्रिया के तहत हटेगा :

आम सूचना में कहा गया है सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि संपदा न्यायालय बोकारो की ओर से पूर्व में बोकारो स्टील प्लांट के उक्त परिसरों को खाली करने के संदर्भ में बेदखली आदेश पारित किए जा चुके हैं. संपदा न्यायालय बोकारो की ओर से पारित आदेशों के आलोक में ऊपर संदर्भित बेदखली आदेश के तहत अनधिकृत दखलदारों को सात दिन के अंदर खाली करने का निर्देश दिया जाता है. अनधिकृत दखलदारों को पुनः सूचित किया जाता है कि उक्त अनधिकृत परिसरों को खाली कर दे, अन्यथा इन्हें बेदखली प्रक्रिया के तहत हटा दिया जायेगा और किसी भी क्षति के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे.

कब्जा वाले 51 क्वार्टरों को भी खाली करने की चेतावनी :

बोकारो स्टील प्रबंधन ने विभिन्न सेक्टरों में 51 कब्जा वाले क्वार्टरों को सात दिनों के अंदर खाली करने की चेतावनी कब्जेदारों को दी है. विभिन्न सेक्टरों के कब्जेदारों की सूची भी सार्वजनिक की गयी है. सभी कब्जा वाले क्वार्टरों के संदर्भ में बेदखली आदेश पारित किया जा चुका है. कहा गया है कि सात दिनों के अंदर कब्जा वाले क्वार्टर खाली नहीं किया गया, तो बेदखली प्रतिक्रिया के तहत कब्जा को हटा दिया जायेगा. किसी भी तरह की क्षति के लिए कब्जेदार स्वयं जिम्मेदार होंगे. सेक्टर वन में आठ, सेक्टर चार में तीन, सेक्टर छह में एक, सेक्टर आठ में छह, सेक्टर नौ में 25 व सेक्टर 12 में आठ क्वार्टर पर कब्जा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola