Bokaro News : डोजर में लगी आग, चालक ने कूद कर बचायी जान
Bokaro News : सीसीएल की एएडीओडीएम परियोजना में डोजर में आग लग गयी.
सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एएडीओडीएम (अमलो) परियोजना के सात नंबर में शुक्रवार की देर रात को सीसीएल के डोजर संख्या टी-3279 में आग लग गयी. चालक छोटन राम ने कूद कर जान बचायी. डोजर खड़ा था और शॉर्ट-सर्किट से अचानक इंजन में आग लग गयी. इससे अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद कर्मियों ने मिट्टी, डस्ट व पानी डाल कर आग पर काबू पाया. घटना में प्रबंधन को लाखों का नुकसान हुआ है. पीओ राजीव कुमार सिंह भी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे. जमसं केएरिया सचिव विकास सिंह ने कहा कि प्रबंधन मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है. इसके बावजूद ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रबंधन के अनुसार डोजर सर्वे ऑफ था. फिर से चला कर मजदूर के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. मामले की उच्च स्तरीय जांच हो.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए