गौस नगर में ट्रांसफाॅर्मर, तो सेक्टर वन में पोल पर लगी आग

Updated:
विज्ञापन

बड़ी घटना टली, अनुरक्षण विभाग ने आग पर पाया काबू

विज्ञापन

बोकारो. सोमवार को चार बजे के आसपास चास के गौस नगर में अचानक एक बिजली के ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गयी. ट्रांसफाॅर्मर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार तीन दिनों से बिजली विभाग को ट्रांसफाॅर्मर से तेल गिरने की जानकारी दी जा रही थी. रविवार की शाम बिजली विभाग के कर्मी पहुंचे. रबड़ सहित अन्य सामान खराब होने की जानकारी दी. जब लोगों ने ठीक करने की बात कही, तो कर्मियों ने जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया. सोमवार को अगलगी की घटना हो गयी. वहीं सेक्टर वन श्रीराम मंदिर के समीप रास्ते में एक बिजली के खंभे में आग लगी. घटना की जानकारी अनुरक्षण विभाग को दी गयी. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुपुनकी केवट टोला में गिरा पेड़ तलगड़िया. सोमवार की दोपहर बाद आयी तेज आंधी से पुपुनकी केवट टोला में मुखिया प्रिया देवी के घर के निकट एक विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया. इससे आसपास के घरों को क्षति पहुंची, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola