Bokaro News : दसवीं की छात्राओं को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में दसवीं की छात्राओं के लिए स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में दसवीं की छात्राओं के लिए दीक्षांत सह स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर दसवीं की 44 छात्राओं को विदाई दी गयी. छात्राओं ने नाटक, नृत्य व गीत प्रस्तुत किये. दसवीं की छात्राओं के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआइएसएफ इंस्पेक्टर आरती सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि ईमानदारी, परिश्रम व अनुशासन से हर परीक्षा में सफलता पा सकते हैं. किसी भी मुकाम को पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है. प्रधानाचार्य रूमी सरकार और सचिव धीरज कुमार पांडेय ने एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की बात कही. दसवीं की कोमल सिंह, आरुषि प्रिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. नौवीं की छात्राओं द्वारा दसवीं की छात्रों को स्नेह पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रमुख संजू ठाकुर, सह प्रमुख निशा प्रिया व इरम फातिमा ने किया. मौके पर प्रदीप कुमार महतो, विभा सिंह, नित्यानंद मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, शैलेंद्र सिंह, शिवपूजन सोनी, देवाशीष ओझा, दीपक कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार, मंतोष प्रसाद, कुमार गौरव, शैलबाला कुमारी, संजू ठाकुर, प्रीति प्रेरणा सिंह, नंदिनी कुमारी, इंद्राणी सिन्हा, सीमा कुमारी, आइशा सिंह, अनिता कुमारी, वीणा कुमारी आदि मौजूद थे.

झब्बू सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज फुसरो में भी विदाई समारोह

झब्बू सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज फुसरो में बुधवार को 12वीं कक्षा के 352 छात्राओं को विदाई दी गयी. मौके पर 11वीं की छात्राओं ने स्वागत गान, विदाई गीत और नृत्य प्रस्तुत किया. 12वीं के छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी यादें साझा की. प्रभारी प्राचार्या डॉ रेणु मिश्रा ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें. मौके पर स्वीटी कुमारी, फरहा नाज, विद्या कुमारी, सुनीता कुमारी, चंदा सिन्हा, मंजू कुमारी, रूबी घोषाल, सुनीता सिंह आदि मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola