30 जून तक होल्डिंग टैक्स भुगतान पर मिलेगी छूट

30 जून तक होल्डिंग टैक्स भुगतान पर मिलेगी छूट
फुसरो. फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को 30 जून तक वित्तीय वर्ष 2024-25 का होल्डिंग टैक्स जमा करने पर पांच से 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. ऑनलाइन भुगतान करने पर यह छूट 10 प्रतिशत है. दिव्यांग, बुजूर्ग, आर्मी, थर्ड जेंडर को 15 प्रतिशत छूट दी जायेगी. उक्त जानकारी शुक्रवार को फुसरो नप के प्रशासक गोपेश कुंभकार ने दी. कहा कि सीसीएल ढोरी व बीएंडके एरिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का होल्डिंग टैक्स अभी तक जमा नहीं किया गया है. 27 अप्रैल को नोटिस भेजा गया है. ढोरी एरिया का बकाया एक करोड़ 56 लाख छह हजार 154 रुपया और बीएंडके एरिया का बकाया 89 लाख 34 हजार 366 रुपया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




