युवाओं को सशक्त बनाकर ही जनसंख्या की चुनौतियों का होगा समाधान : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

07 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के एआरएस बीएड कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षित और सशक्त युवा ही देश के भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।

विज्ञापन

बोकारो. एआरएस बीएड कॉलेज, बीएसएल एलएच बोकारो में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विषय "युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना - आज के लिए और भविष्य के लिए " था. इसमें बीएड सत्र 2025-27 के द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रशिक्षुओं ने जनसंख्या वृद्धि, जनसंख्या नियंत्रण, युवाओं की भूमिका, स्वास्थ्य, शिक्षा और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे. इस दौरान पोस्टर, स्लोगन और विचार प्रस्तुति के माध्यम से जनसंख्या संबंधी चुनौतियों व उनके समाधान का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रश्नोत्तर सत्र में भी प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है. जागरुक, शिक्षित और सशक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं. कार्यक्रम के अंत में शुभम तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम व्यावसायिक क्षमताओं के संवर्धन गतिविधि के तहत आयोजित किया गया. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola