BOKARO NEWS : हाथियों ने कई किसानों की फसल की बरबाद
BOKARO NEWS : गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबूल पंचायत के पिंडरा गांव के आसपास 12-15 हाथियों ने शुक्रवार की रात को जम कर उत्पात मचाया. किसानों की फसल बरबाद कर दी.
ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबूल पंचायत के लुगू पहाड़ की तलहटी में बसे पिंडरा गांव के आसपास 12-15 हाथियों ने शुक्रवार की रात को जम कर उत्पात मचाया. सेवंती देवी, सुखदेव मांझी, फागू हांसदा, गणेश हांसदा, मुंशी मांझी, शिकारी मांझी, अर्जुन मरांडी, सुरेश मरांडी, सीताराम मांझी, हीरालाल मांझी, रूपलाल मांझी, गोपी मांझी, बड़कू मांझी आदि किसानों के खेत में लगी धान की फसल हाथी खा गये और रौंद दिया. किसानों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने कहा कि महीनों की मेहनत बेकार हो गयी. क्षेत्र में दो-तीन दिनों से हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है. ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने और मुआवजा देने की मांग की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए