श्रद्धालुओं ने दामोदर में लगायी आस्था की डुबकी, की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

नदी तट पर लगे बारूनी मेला में धनबाद-बोकारो जिला से पहुंच रहे लोग

विज्ञापन

चास. चास के कुम्हरी पंचायत के मोदीडीह गांव स्थित दामोदर तट पर लगे बारूनी मेला में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी .सुबह से ही लोग बारूनी घाट पहुंचने लगे थे. दामोदर नदी में धनबाद व बोकारो जिला के हजारों लोगो ने आस्था की डुबकी लगायी. भगवान श्री राम के चरण पादुका और शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा. बारूनी मेला आने वाले सभी श्रद्धालु ने चेचका धाम में भी पूजा-अर्चना की. मोदीडीह में चल रहे यज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा की.

बारूनी घाट आए थे भगवान श्री राम :

धार्मिक मान्यता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम त्रेता युग में वनवास काल के 12वां वर्ष और चैत माह की 13वीं तिथि में बोकारो के कुम्हरी पंचायत के दामोदर तट स्थित बारूनी घाट आए थे. कहा जाता है कि बारूनी घाट में श्री राम रात्रि विश्राम के बाद सुबह जाने के पूर्व घाट में स्नान कर भगवान शिव और पार्वती का पूजा अर्चना किए थे. घाट पर भगवान श्री राम के चरण पादुका और पौराणिक पत्थर है, जिसे लोग पूजते है. बारूनी स्नान का महत्व हरिद्वार और त्रिवेणी स्नान की तरह है. जिस तिथि को श्रीराम ने यहां स्नान किया था, प्रत्येक साल उस तिथि में स्नान करने श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं. लोगों का मानना है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और मनोकामना पूर्ण होती है .

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola