गिधोनियां में भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

गिधोनियां में भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया गिंधोनिया अहरा दुर्गा मंदिर के मैदान में मनाये जा रहे रामनवमी महोत्सव के अवसर पर बुधवार की देर रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया. मौके पर समिति ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अमर सोनी का चुनरी ओढ़ा कर कर स्वागत किया. दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि रामनवमी महोत्सव सभी के प्रयास से काफी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. भगवती जागरण की शुरुआत संस्कृति टीम ने गणेश वंदना से की. टीम में शामिल भजन गायक व गायिका ने एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झुमाया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कोपेश्वर यादव, मुखिया बलराम रजक, रोहित यादव, राजकुमार यादव, अंकुश भंडारी, धर्मेंद्र रवानी, कृष्ण दयाल सिंह, छोटू रवानी, पंकज राम, रोहित ठाकुर, बासुदेव यादव, कृष्ण सिंह, रवींद्र रवानी, नरेश प्रजापति, द्वारिका रवानी, ललित यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola