ePaper

Bokaro News : बेरमो प्रखंड के उप प्रमुख बिनोद कुमार साहू का निधन

Updated at : 11 Jan 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बेरमो प्रखंड के उप प्रमुख बिनोद कुमार साहू का निधन

Bokaro News : गोविंदपुर डी पंचायत के पंसस सह बेरमो प्रखंड उप प्रमुख 48 वर्षीय बिनोद कुमार साहू का निधन रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे हो गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. गोविंदपुर डी पंचायत के पंसस सह बेरमो प्रखंड उप प्रमुख 48 वर्षीय बिनोद कुमार साहू का निधन रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे हो गया. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले डीवीसी के स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. यहां से रात में रिम्स रेफर कर दिया गया. वह हर्ट, हाई डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई बीमारियों से ग्रसित थे. मूल रूप से बिहार के गया जिला के गुरूवा के रहने वाले थे. परिवार में मां गीता देवी, पत्नी प्रिया देवी, पुत्र ईशांत कुमार तथा पुत्री आस्था कुमारी, ईशा कुमारी हैं.

इधर, रांची से दिन लगभग 11 बजे शव बोकारो थर्मल स्थित घर लाया गया. बाद में गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में शव लाया गया. यहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शव पैतृक गांव ले जाया गया. शव पर कांग्रेस पार्टी का झंडा ओढ़ा कर उन्हें सम्मान दिया गया. बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार व थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें अंतिम विदाई दी. अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा. घटना पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतन सिंह, अरुण सिंह, प्रमुख गिरिजा देवी, जोगेंद्र गिरि, श्रवण सिंह, अनवर आलम, मंजूर आलम, खिरोधर महतो, सुनील सिंह, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, भाजपा नेता भरत यादव, जानकी महतो, जिप सदस्य शहजादी बानो, सुषमा कुमारी, मुखिया बीएन महतो, विकास कुमार सिंह, मुखिया चंदना मिश्रा, चंद्रदेव घांसी, मो मनीरुद्दीन, करीम अंसारी, कामेश्वर महतो, चंदन साव, अनूप कुमार अकेला, रामचंद्र कुमार अंजाना, संजय गिरि, कमल प्रसाद, हरदीप राम, पम्मी सिंह, सीमा देवी, ब्रजकिशोर सिंह, मो शाहजहां आदि ने शोक जताया. वर्ष 2010 और 2022 के पंचायत चुनाव में स्व साहू ने गोविंदपुर डी पंचायत से पंसस के पद पर जीत दर्ज की थी. 2022 में जीत के बाद उप प्रमुख बने थे. वह बेरमो में कांग्रेस पार्टी से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे.

कांग्रेस फुसरो नगर सचिव के भाई का निधन

फुसरो. कांग्रेस के फुसरो नगर सचिव सह युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के भाई सिंहनगर निवासी 55 वर्षीय बिजेंद्र सिंह का निधन शुक्रवार को पुणे में इलाज के दौरान हो गया. छह जनवरी को गिर जाने से उनके माथे में गंभीर चोट आयी थी और ब्रेन हैंब्रेज हो गया था. पुणे में ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ था. इसके बाद निधन हो गया. परिवार में पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र सहित अन्य लोग हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola