पूर्व प्रमुख बिष्टुराम महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनी

Updated at : 24 Apr 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व प्रमुख बिष्टुराम महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनी

पूर्व प्रमुख बिष्टुराम महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनी

विज्ञापन

नावाडीह. नावाडीह प्रखंड के सारुबेड़ा गांव में बुधवार को पूर्व प्रमुख बिष्टुराम महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. आजसू की डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, एचएमकेपी नेता इंद्रदेव महतो, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो और परिजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इंद्रदेव महतो ने कहा कि स्व महतो सादा जीवन, उच्च विचार के हिमायती थे. उनके नेतृत्व में नावाडीह प्रखंड के चहुंमुखी विकास के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा गया. यशोदा देवी ने कहा कि इनकी कमी आज भी प्रखंड में खलती है. मौके पर विहंगम योग संत समाज के जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, भलमारा मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र महतो, सुखलाल महतो, बीएमएस के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नूनूचंद महतो, लोकेश्वर महतो, द्वारिका प्रसाद, सोनू कुमार चौधरी, रतीलाल महतो, नारायण महतो, अभिभावक संघ के रामेश्वर महतो, चेतलाल महतो, साधु महतो, बासुदेव महतो के अलावा स्व महतो के परिजन रामेश्वर प्रसाद महतो, गौतम प्रसाद, देव नारायण महतो, लोकेश्वरी देवी, सुषमा कुमारी, संजय कुमार, आशुतोष कुमार, ईशु, आयूष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola