शव ले गये परिजन, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

निजी अस्पताल में बुधवार को युवक ने लगा ली थी फांसी

विज्ञापन

बोकारो. 24 वर्षीय रणवीर के शव को परिजन व परिचित गुरुवार को बीजीएच की मर्चरी से पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के लिए ले गये. इससे पूर्व मृतक के पिता बिजुलिया निवासी निमायचंद्र रजक ने सेक्टर 4 थाना में एक आवेदन देकर पुत्र की आत्महत्या का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की. सिटी डीएसपी आलोक रंजन व सेक्टर 4 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आरके राणा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि निश्चित रूप से घटना की जांच की जाएगी. इसके बाद परिजन शव को ले गये. सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत रणवीर ने बुधवार को अस्पताल के ऊपरी मंजिल के आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के लिए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए शव ले जाने से इनकार कर दिया था. गुरुवार को सेक्टर 4 थाना में मृतक के परिजन सहित स्थानीय परिचित भी जमा हुए. सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर आरके राणा, प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में मृतक के परिजनों से वार्ता हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola