सहायक उत्पाद आयुक्त व बियाडा सहायक विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

बालीडीह के बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री उद्भेदन का मामला

विज्ञापन

बोकारो. बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री उद्भेदन मामले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव ने संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो व बियाडा के सहायक विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्हें निर्धारित समय में अपने लिखित जवाब को समर्पित करने को कहा है. जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं संबंधित कास्टोन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के मालिक को भी स्पष्टीकरण मांगते हुए 48 घंटें में जवाब उपलब्ध कराने को कहा गया है. प्लॉट का आवंटन पेट प्रिफॉर्म्स इकाई स्थापित करने के लिए किया गया था. इसके आड़ में अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का संचालन करना नियम के विरूद्ध और अपराध है. उक्त प्लॉट का आवंटन लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जाएगी. डीसी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित सभी औद्योगिक इकाईयों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा. इसके लिए 20 टीम गठित की गयी है. 15 अप्रैल तक सभी टीम फैक्ट्रियों का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट समर्पित करेगी. गठित टीम सभी औद्योगिक इकाईयों की उपलब्ध वर्तमान भौतिक स्थिति, संचालन की स्थिति रख-रखाव, सुरक्षा मानको का अनुपालन, प्रदूषण मानकों का अनुपालन आदि की भौतिक जांच करेगी. जांच में गड़बड़ी पाएं जाने पर संबंधित इकाईयों का प्लॉट का आवंटन रद करने की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola