इन्वर्टर रिपेयरिंग के नाम पर 35 हजार की ठगी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
खाता कराया बंद, साइबर थाने को दी सूचना
विज्ञापन
गांधीनगर.
गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार में रहने वाले एस कुमार नामक एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने 35,409 रुपये की ठगी कर ली. भुक्तभोगी ने गांधीनगर थाना में दिये आवेदन में बताया है कि उनका इन्वर्टर खराब हो गया था. उन्होंने रिपेयरिंग के लिए गूगल से कंपनी का एक नंबर निकाला और उस नंबर पर डायल किया. इसके बाद सामने वाले ने सारी जानकारी लेने के बाद कहा कि आप दो रुपये मेरे अकाउंट में भेजें. इसके बाद आपकी कंप्लेन दर्ज कर लिया जायेगा. उसने एक बार कोड भी मेरे पास भेजा. इसके बाद मैं इस बारकोड को स्कैन कर दो रुपया उसे भेज दिया. उसके कुछ देर बाद मेरे खाते से दो से तीन बार में उक्त राशि कट गयी. मैंने तत्काल बैंक से संपर्क किया और खाते को बंद कराया. उन्होंने घटना के बारे में बोकारो साइबर थाने को भी सूचना दी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन