बोकारो स्टील प्लांट में हादसों को रोकने के लिए नया प्लान, जानिए 'माई एरिया, माई रिस्पॉन्सिबिलिटी' अभियान क्यों है खास

विज्ञापन

संवाद सत्र में उपस्थित अधिशासी निदेशक (संकार्य), अधिकारी व सुरक्षा-साथी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील प्लांट में कार्यस्थल सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'माई एरिया, माई रिस्पॉन्सिबिलिटी' अभियान चलाया जा रहा है. जानें कैसे कर्मचारी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सुरक्षा साथियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया. इसमें अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने सुरक्षित कार्यप्रणालियों को अपनाने, संभावित खतरों की समय रहते पहचान करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की भागीदारी पर जोर दिया.

विज्ञापन

जोखिमों की पहचान और दुर्घटनाओं से सीखने पर जोर

संवाद के दौरान पूर्व में हुई दुर्घटनाओं और निकट-दुर्घटनाओं से सीख लेकर उनकी पुनरावृत्ति रोकने की जरूरत पर चर्चा की गयी. अधिशासी निदेशक ने विशेष रूप से ‘लाइन ऑफ फायर’ से जुड़े जोखिमों की पहचान, असुरक्षित परिस्थितियों और व्यवहारों को समय रहते चिह्नित करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के महत्व को रेखांकित किया.

ये भी पढ़ें: झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: बोकारो के तीन समेत 87 वांछित अपराधियों की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापेमारी

उन्होंने ‘माई एरिया, माई रिस्पॉन्सिबिलिटी’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्यक्षेत्र की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए. सतर्कता, निर्धारित सुरक्षित कार्यप्रणालियों का पालन और समय पर कार्रवाई दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी की अपील

सत्र में इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्किल्स की भूमिका पर भी चर्चा हुई. सुरक्षा साथियों से कार्यस्थल की गतिविधियों पर नजर रखने, असुरक्षित परिस्थितियों और कार्यप्रणालियों की जानकारी समय पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा सुरक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया.

ये भी पढ़ें: कोयला खदान मजदूरों की आस्था का केंद्र ढोरी माता तीर्थालय: जानिए कैसे हुई थी इस चमत्कारी प्रतिमा की खोज

सुरक्षा साथियों को सहकर्मियों के बीच जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी बतायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (फायर एंड सेफ्टी सर्विसेज), सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षा साथी उपस्थित थे.

प्रतिभागियों ने ली सुरक्षा शपथ

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने सुरक्षा शपथ ली. उन्होंने संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहने, असुरक्षित परिस्थितियों की सूचना देने, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने और दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया. सत्र का उद्देश्य संयंत्र में सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर सतर्कता की भावना को मजबूत करना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola