बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, जानिए किन अधिकारियों की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन

‘जागृति 3.0’ क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न विभागों के प्रतिभागी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील प्लांट में 'जागृति 3.0' क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई. कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, नैतिकता और पारदर्शिता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सतर्कता विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत ‘जागृति 3.0’ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएसएल, इस्को और कोलियरीज़ की कुल 51 टीमों के 102 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच सतर्कता, सत्यनिष्ठा, नैतिकता और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इन मूल्यों को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था.

सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता), एसीवीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी.

ये भी पढ़ें: मुचरीनाला झरना और प्राकृतिक खूबसूरती से सजी सेवाती घाटी के दिन बहुरेंगे, मुख्यमंत्री के दौरे से बढ़ी हलचल

अपने संबोधन में उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संगठन में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है.

आरसीएल और ब्लास्ट फर्नेस की टीम प्रथम

प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रबंधक (आरसीएल) शुभम और वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) अमन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया. एचएसएम विभाग के वरीय प्रबंधक राहुल पांडा और ओवैस अहमद की टीम उपविजेता रही. वहीं, महाप्रबंधक (सीएमएम) देब्रता चौधरी और महाप्रबंधक (एमएम) राजीव गौतम की टीम ने द्वितीय उपविजेता स्थान प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें: प्रशासनिक लापरवाही पर सख्ती: बोकारो में लोक लेखा समिति ने दिए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

क्विज के दौरान प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और सतर्कता से जुड़े विषयों की समझ का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का संचालन सहायक महाप्रबंधक (पीपीसी एवं एससी) आनंद राज और सहायक महाप्रबंधक (वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन) शुभम वर्मा ने क्विज मास्टर के रूप में किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola