ePaper

झारखंड : 5जी नेटवर्क स्थापित करने की पहल करनेवाला पीएसयू बना बीएसएल, TCIL के साथ हुआ समझौता

Updated at : 22 Apr 2023 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : 5जी नेटवर्क स्थापित करने की पहल करनेवाला पीएसयू बना बीएसएल, TCIL के साथ हुआ समझौता

5जी, आईटी, दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं अन्य वायरलेस संचार तकनीकों के उपयोग के लिए शुक्रवार को समझौता हुआ. समझौता ज्ञापन के परिणामस्वरूप सेल ओर टीसीआईएल की मदद से बीएसएल 5जी नेटवर्क स्थापित करने की पहल करने वाला देश का पहला पीएसयू बन जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: बोकारो स्टील प्लांट और इसके अधीनस्थ इकाई झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस, कोलियरी, सीसीएसओ, एसआरयू सहित गैर- संकार्य कार्य क्षेत्र में 5जी, आईटी, दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं अन्य वायरलेस संचार तकनीकों के उपयोग के लिए शुक्रवार को समझौता हुआ. सेल-बोकारो स्टील प्लांट एवं टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ. बीएसएल की ओर से अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी और सीजीएम (मेंटेनेंस) शरद गुप्ता ने हस्ताक्षर किया. वहीं, टीसीआईएल की ओर से ईडी (आइटी और टेलीकॉम) अलका सेलोट अस्थाना एवं जीएम (डिजिटल परिवर्तन) संजय कुमार ने हस्ताक्षर किया.

देश का पहला पीएसयू बनेगा बीएसएल

श्री तिवारी ने कहा कि समझौता ज्ञापन के परिणामस्वरूप सेल, टीसीआईएल की मदद से 5जी नेटवर्क स्थापित करने की पहल करने वाला देश का पहला पीएसयू बन जायेगा. समझौता 5जी, आईटी, दूरसंचार प्रौद्योगिकियों का इस्पात निर्माण में संभावित अनुप्रयोग, माइंस के विकास, स्मार्ट सिटी जैसे अन्य क्षेत्रों में नवीन समाधान, नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि टीसीआईएल का इस क्षेत्र में समृद्ध अनुभव एवं विशेषज्ञता का लाभ बोकारो स्टील प्लांट को मिलेगा.

रियल टाइम डेटा विश्लेषण समेत अन्य जानकारी किया साझा

वहीं, ईडी (आइटी और टेलीकॉम) अलका सेलोट अस्थाना ने बताया कि टीसीआईएल के पास सेल-बीएसएल के लिए 5जी/आइटी/टेलीकॉम प्रौद्योगिकियों की तैनाती, परीक्षण, कमीशनिंग और रखरखाव के लिए समाधान प्रदान करने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता, अनुभव व संसाधन है. उन्होंने ग्रीन डेटा सेंटर, रियल टाइम डेटा विश्लेषण, प्रक्रिया में सुधार आदि के लिए मजबूत व विश्वसनीय नेटवर्क के लिए अनुभव को साझा किया.

Also Read: Photos: गुमला में जड़ी-बूटी और वनोपज के क्षेत्र में अपार संभावना, बोले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

इस मौके पर इनकी रही उपस्थिति

इधर, सीजीएम (मेंटेनेंस) शरद गुप्ता ने कहा कि टीसीआइएल के साथ साझेदारी बीएसएल को डिजिटल परिवर्तन के अपने लक्ष्य की दिशा में सफल होने में उपयोगी साबित होगी. बिपिन कृष्णा सरतापे (सीजीएम-सी ए एंड कम्युनिकेशन), ए बंकिरा (सीजीएम, सीएंडआइटी) ने भी विचार साझा किया. वाइएसएन रेड्डी (वरिष्ठ प्रबंधक, इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलीकॉम), विजय कुमार जीएम (सीएंड ए), एस गंगोपाध्याय, जीएम (ईएल एंड टीसी), एनके बेहरा, जीएम (ईडी वर्क्स ऑफिस), एके बरनवाल, जीएम (सीएंडए), राजेश कुमार, डीजीएम (सीएंडए), अनुश्री, डीजीएम (सीएंडए), आरएल खेर, डीजीएम (सीएंडए), आनंद राज, सीनियर मैनेजर (ईडी वर्क्स ऑफिस), मनीष सिंह, सीनियर मैनेजर (ईडी वर्क्स ऑफिस) मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola