कोरोना से जंग में बीएसएल व इलेक्ट्रोस्टील का सीएसआर फंड भी बना हथियार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुनील तिवारी, बोकारो : बोकारो सहित पूरा देश कोराेना से जूझ रहा है़ बोकारो में कोरोना से जंग में बोकारो स्टील प्लांट और वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन भी सीएसआर के तहत के तहत मुहिम चला रहा है़ बीएसएल ने सीएसआर के तहत जिला आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपया दिया है़ और पांच लाख रुपया […]

विज्ञापन

सुनील तिवारी, बोकारो : बोकारो सहित पूरा देश कोराेना से जूझ रहा है़ बोकारो में कोरोना से जंग में बोकारो स्टील प्लांट और वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन भी सीएसआर के तहत के तहत मुहिम चला रहा है़ बीएसएल ने सीएसआर के तहत जिला आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपया दिया है़ और पांच लाख रुपया देने की तैयारी चल रही है़ महिला समिति बोकारो की ओर से भी 10 हजार रुपया दिया गया है़ समिति की महिलाएं मास्क बना कर इसका वितरण कर रही हैं. सेल सर्विस स्कीम के तहत प्लांट के अधिकारियों व कर्मियों को अन्नदान और आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जा रहा है़

विज्ञापन

लगातार सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का काम कराया जा रहा है. बीएसएल की ओर से अभी तक 25 हजार मास्क और 30 हजार साबुन का वितरण किया जा चुका है़ अभी और 50 हजार मास्क व 25 हजार साबुन का वितरण किया जाना है़ वेदांता इलेक्ट्रोस्टील का हर कर्मी दो परिवारों को ले रहा गोद वेदांता इलेक्ट्रोस्टील ने जिला प्रशासन के साथ मिल कर 15 हजार मास्क, 10 हजार साबुन और 13 हजार सैनिटाइजर का वितरण किया है़ प्लांट के सफाई कर्मियों के अलावा पुलिसकर्मियों व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री, फल व पानी का वितरण किया जा रहा है़ चास नगर निगम को 500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन दिया गया़ कंपनी के हर कर्मी दो परिवारों को गोद लेकर 30 दिनों का सूखा राशन उपलब्ध करा रहे हैं.

प्लांट के आसपास 13 सिलाई केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां महिलाएं फेस मास्क बना रही है़ं प्लांट परिसर में जीरो टच हैंड वॉश मशीन लगी है़ क्या है सीएसआर एक्ट कंपनियों को कमाई का दो फीसद कंपनी एक्ट-2013 के तहत सामाजिक सरोकार के लिए खर्च करना होता है़ इस राशि पर कंपनियों से सरकार टैक्स नहीं वसूलती है़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola