ePaper

BOKARO STEEL NEWS: बीएसएल के संविदा कर्मियों के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना शुरू

Updated at : 04 Dec 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO STEEL NEWS: बीएसएल के संविदा कर्मियों के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना शुरू

BOKARO STEEL NEWS: योजना संविदा कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम : निदेशक प्रभारी, योजना से संबंधित दी गयी जानकारी

विज्ञापन

बोकारो, बीएसएल में हाल ही में संविदा कर्मियों के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की पहल की गयी थी. बुधवार को चार लाभार्थियों को बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा पॉलिसी प्रमाण पत्र का वितरण कर योजना की औपचारिक शुरुआत की गयी. श्री तिवारी ने कहा कि यह योजना संविदा कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने बीएसएल द्वारा कॉन्ट्रैक्ट लेबर मैनेजमेंट और संविदा कर्मियों के कल्याण की दिशा में किए जा रहे विभिन्न पहल में सहयोग करने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की सराहना भी की. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हरि मोहन झा ने सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के विषय में सभी को विस्तृत जानकारी दी.

12000 संविदा कर्मचारियों को किया गया है बीमाकृत

उल्लेखनीय है कि बीएसएल की पहल पर संविदा कर्मियों के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की बीमा पॉलिसी बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट, जो कि संविदा कर्मियों का एक पंजीकृत ट्रस्ट है, द्वारा प्राप्त की गयी है. सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना संविदा कर्मी की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये का वार्षिक बीमा कवर प्रदान करती है. लगभग 12000 संविदा कर्मचारी को इस पॉलिसी के तहत बीमाकृत किया गया है. आगे चलकर बीएसएल में किसी भी कार्यादेश में ठेकेदारों द्वारा संविदा कर्मियों के लिए गेट पास जारी करने से पहले सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की बीमा पॉलिसी के कवरेज के तहत उनका बीमा करवाना अनिवार्य होगा.

ये थे मौजूद :

मौके पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक प्रभारी (मानव संसाधन) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन प्रभाग के वरीय अधिकारी, कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से जगदीश चौधरी, सुनील कुमार महतो, मधुकर, अरविंद सिंह, अवधेश कुमार सिंह व अशोक तिवारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola