बोकारो : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा बीचीएच रेफर
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 काशीझरिया पोस्ट ऑफिस के पास बिचाली लदे वाहन व बाइक की टक्कर हो गयी.
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 काशीझरिया पोस्ट ऑफिस के पास बिचाली लदे वाहन व बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी है व दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार बिचाली लदा वाहन (डब्लूबी 81, 3054) पुरुलिया से बोकारो की ओर आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक (जेएच09 एआर 8065) की टक्कर हो गयी. सवार बादल महथा (55) व करण महथा (50) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वह अपने घर काशीझरिया आ रहे थे. पिंड्राजोरा पुलिस ने दोनों घायलो को सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया. जहां बादल महथा की मौत हो गयी. वहीं करण को बीजीएच रेफर कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है व कार्रवाई में जुट गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए