बोकारो : कड़ाके की ठंड में एक दिन के नवजात को झाड़ियों में फेंका

Updated:
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में चास के सोलागीडीह के शांति नगर में एक नवजात को किसी ने झाड़ियाें में फेंक दिया. रविवार की शाम उसके रोने की आवाज सुनकर किसी ने सीडब्ल्यूसी को जानकारी दी.

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में चास के सोलागीडीह के शांति नगर में एक नवजात को किसी ने झाड़ियाें में फेंक दिया. रविवार की शाम उसके रोने की आवाज सुनकर किसी ने सीडब्ल्यूसी को जानकारी दी. सीडब्ल्यूसी की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सदर अस्पताल की एनआइसीयू में इलाज के लिए दाखिल कराया. नवजात को फेंकने की जानकारी टीम की सदस्य रकीबा को मिली थी. सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष शंकर रवानी ने सूचना मिलने पर सदस्य प्रीति व प्रगति शंकर वहां पहुंचे. ठंड के कारण नवजात का शरीर नीला पड़ रहा था. नवजात को कंबल में लपेटकर टीम के सदस्य तुरंत सदर अस्पताल पहुंच गये. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार के निर्देश पर तत्काल इलाज शुरू हुआ. डॉ कुमार ने बताया कि नवजात में नाल लगा हुआ है. प्लेसेंटा का कुछ हिस्सा भी शरीर से चिपका हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola