BOKARO NEWS: बालीडीह में लोडेड कट्टा के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 10:57 PM
BOKARO NEWS: गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व से बालीडीह, पेटरवार व बीएस सिटी थाना मेें दर्ज है कई मामले, एक लोहे का पंच फाइटर व मोबाइल बरामद
बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के पास से पुलिस ने बुधवार को देशी लोडेड कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति शुभम कुमार राय शातिर अपराधी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिशुनपुर के पास एक संदिग्ध एक लोडेड कट्टा अपने कमर में रखकर घूम रहा है. इसको लेकर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अनिमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम उक्त स्थान पर पहुंची. पुलिस की गाड़ी को देखते ही संदिग्ध भागने लगा. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी में एक लोडेड कट्टा, एक लोहे का पंच फाइटर, एक मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है. इसके विरूद्ध बालीडीह थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है. इसके अलावा पेटरवार थाना व बीएस सिटी थाना में भी मामला दर्ज है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, बीरमणि कुमार, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार रंजन, जितेंद्र कुमार यादव, शशिकांत ठाकुर, घनेश्वर महतो, अजय कुमार राय, बैजनाथ राउत, जबरा मुंडू, मरियानुस जोजो आदि शामिल थे.
महिला से सोने की चेन की छिनतई, प्राथमिकी दर्ज
बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र निवासी सेक्टर तीन सी निवासी ममता झा ने बुधवार को सेक्टर चार थाना में चेन छिनतई का मामला दर्ज कराया है. ममता ने कहा है कि सिटी सेंटर सेक्टर चार में मंगलवार को खरीदारी करने गयी थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक करीब से गुजरे और गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए. चेन की अनुमानित मूल्य एक लाख रुपये है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










