Bokaro News : विस चुनाव को लेकर 20 नवंबर को चास होकर जाने वाले वाहनों का बदला रहेगा ट्रैफिक रूट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 11:41 PM
Bokaro News : ट्रैफिक डीएसपी ने चास एसडीओ को भेजा पत्र, शाम चार बजे से इवीएम जमा होने तक किया गया है बदलाव
बोकारो, डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर ने मंगलवार को चास एसडीएम को पत्र भेज कर मतदान किये गये इवीएम को बाजार समिति चास वज्रगृह में जमा करने के लिए निर्धारित में रूट में बदलाव करने की जानकारी दी है. बताया है कि 20 नवंबर को बोकारो जिला में विधानसभा निर्वाचन-2024 का मतदान निर्धारित है. मतदान समाप्ति बाद पोल्ड इवीएम को बाजार समिति चास वज्रगृह में जमा कराया जाना है. इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 20 नवंबर को शाम चार बजे से इवीएम जमा होने तक यातायात रूट में बदलाव किया गया है. बदलाव रूट के अनुसार पेटरवार की ओर से बोकारो शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को बालीडीह टोल प्लाजा पर रोका जायेगा. धनबाद की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को पुपुनकी टोल प्लाजा पर रोका जायेगा. पुरुलिया की ओर से बोकारो की ओर आने वाले भारी वाहनों को पिंड्राजोरा चेक पोस्ट व आइटीआइ मोड़ पर रोका जायेगा. तलगड़िया की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाली भारी वाहनों को तलगड़िया मोड़ पर रोका जायेगा. जोधाडीह मोड़ से आइटीआइ मोड़ की ओर जाने वाले छोटे वाहन जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक से धर्मशाला मोड़ होते हुए आइटीआइ मोड़ जायेंगे. आइटीआइ मोड़ से जोधाडीह मोड़ की ओर जाने वाले छोटे वाहन मोड़ से धर्मशाला मोड़ से महावीर चौक होते हुए जोधाडीह मोड़ जायेंगे. धनबाद की ओर से पुरुलिया व रांची की ओर जाने वाले छोटे वाहन तेलमच्चो सेक्टर 11 मोड़ से नया मोड़ से उकरीद मोड़ होते हुये जायेंगे. पुरुलिया व रांची की ओर से धनबाद की ओर जाने वाले छोटे वाहन उकरीद मोड़ से नया मोड़ से तेलमच्चो होते हुए जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










