Bokaro News : चास में कचरा निस्तारण प्लांट नहीं, जहा-तहां होता है डंप

Updated at : 07 Feb 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : चास में कचरा निस्तारण प्लांट नहीं, जहा-तहां होता है डंप

Bokaro News : 2015 में निगम चुनाव घोषणा के एक दिन पूर्व प्लांट निर्माण के लिए हुआ था शिलान्यास, प्लांट निर्माण के लिए अलकुशा गांव में खरीदी गयी है जमीन.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से कचरा निस्तारण प्लांट नहीं बन पाया है. निगम प्रशासन 11 वर्षों में कचरा निस्तारण प्लांट बनाने में विफल रहा. निगम क्षेत्र के 35 वार्डों से निकलने वाले कई टन कचरा का डंपिंग जहां-तहां किया जा रहा है. इस कारण शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है. 2015 से प्रस्तावित यह परियोजना भूमि विवाद व अन्य कारणों से लटकी है. वर्तमान में निगम प्रशासन द्वारा चास के अलकुशा पंचायत में प्लांट के लिए जमीन खरीदी गयी है. पहले लोगों ने प्लांट निर्माण का विरोध भी किया था लेकिन अभी स्थिति सामान्य है और चहादीवारी और कार्य चल रहा है. बताते चलें कि कालापत्थर गांव में ग्रामीणों के विरोध के कारण कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण नहीं हो सका था .

प्लांट लगने से चास शहर को मिलेगी कचरा से मुक्ति

बोकारो जिले में चास नगर निगम प्रमुख शहर में से एक है और मुख्य व्यावसायिक शहर के रूप में जाना जाता है. नगर परिषद से नगर निगम हो गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. चास नगर निगम, बोकारो में ठोस कचरा प्रबंधन आधुनिक कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है. इस परियोजना का उद्देश्य शहर से निकलने वाले रोजाना के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, पुनर्चक्रण और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है. लगभग 10 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण होगा. जिसमे कचरे को अलग कर खाद बनाने और रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने की योजना भी है. चास नगर निगम इस प्रोजेक्ट के जरिए शहर की साफ-सफाई और डंपिंग साइट की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola