Bokaro News: हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: बीएसएल में 12 फरवरी की आहूत हड़ताल की पूर्व संध्या पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने झोंकी ताकत, चार लेबर कोड के खिलाफ बीएसएल पास सेक्शन पर आम सभा की आयोजित.

विज्ञापन

बोकारो, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की ओर से केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी की आहूत हड़ताल की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम मेन गेट पास सेक्शन के समक्ष आम सभा आयोजित की गयी. सभा में शामिल यूनियन के सदस्याें व मजदूरों ने हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया.

सीटू के अध्यक्ष बीडी प्रसाद ने कहा कि 21 नवंबर 2025 से हीं देश के अन्य हिस्सों के साथ बोकारो में भी केंद्र सरकार द्वारा लेबर कोड की अधिसूचना के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. श्री प्रसाद ने कहा कि चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 12 फरवरीको एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का निर्णय लिया है, जिसे बोकारो के मजदूर शत- प्रतिशत सफल करेंगे. भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार श्रम एक समवर्ती विषय है, इसलिए इन संहिताओं का कार्यान्वयन राज्य सरकारों पर निर्भर करता है. सभा की अध्यक्षता आरएस शर्मा ने किया.

सेल के मजदूरों का आधा-अधूरा वेज रिवीजन : रामाश्रय

एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियनों के साथ कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए न्यूनतम श्रम लागत के साथ कानूनी कवरेज मुक्त श्रम बाजार सुनिश्चित करने के दिशा में चार लेबर कोड लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की गयी. सेल के मजदूरों का आधा-अधूरा वेज रिवीजन व ठेका मजदूरों की समस्या विकराल है.

इनकी रही मौजूदगी

सभा को सीटू महामंत्री के आरके गोरांई, एक्टू के महामंत्री देवदीप सिंह दिवाकर, एआइयूटीयूसी के महामंत्री मोहन चौधरी, किम्स-एचएमएस के शशिभूषण सिंह, बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री आरके वर्मा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola