Bokaro News: निजी विद्यालय किताबों के प्रकाशकों-पुस्तकों की सूची 10-15 दिन पूर्व करें सार्वजनिक : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: समाहरणालय कार्यालय कक्ष में डीसी ने निजी विद्यालयों के प्रबंधन व प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बच्चों को बकाया फीस के लिए सार्वजनिक रूप से नहीं कहेंगे, स्कूल डायरी में लिखने का निर्देश.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधन व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उपायुक्त ने निर्देश दिये कि सभी निजी विद्यालय किताबों की सूची 10-15 दिन पहले सार्वजनिक करें, ताकि अभिभावक किसी भी दुकान या ऑनलाइन माध्यम से सुविधाजनक रूप से किताबें खरीद सकें. इससे अभिभावकों को समय पर तैयारी करने में मदद मिलेगी व विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं होगा. डीसी ने निर्देश दिया कि बच्चों की पिछली बकाया फीस के बारे में सार्वजनिक रूप से किसी अन्य छात्र या क्लास में चर्चा न की जाये, बल्कि केवल स्कूल डायरी में लिखा जाये. पैरेंट-टीचर मीटिंग नियमित रूप से आयोजित करें, जिसमें निदेशक, प्राचार्य व शिक्षक सभी शामिल हो. यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अभिभावक बच्चों की प्रगति और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में सीधे संवाद कर सकें. उपायुक्त ने कहा कि अभिभावकों को बेवजह परेशान ना किया जाये. ड्रेस कोड की तस्वीर प्रकाशित की जाए, ताकि अभिभावक कहीं से भी उसे खरीद सकें. उपायुक्त ने सभी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया कि इन नियमों और उपायों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करें. इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर उपायुक्त ने चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola