Bokaro News: पहले दिन मैट्रिक में 11 व इंटर की परीक्षा में 10 विद्यार्थी रहे उपस्थित
Updated at : 03 Feb 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News: जैक : मैट्रिक में आइआइटी एंड अदर वोकेशनल व इंटर में वोकेशनल विषय की हुई परीक्षा.
विज्ञापन
बोकारो, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बोकारो जिले में मंगलवार को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक शुरू हुई. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में पूर्वाह्न 9:45 बजे से अपराह्न 12:35 बजे तक चली. वहीं 12वीं की परीक्षा दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक चली. पहले दिन मैट्रिक में आइआइटी एंड अदर वोकेशनल व इंटर में वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई.
डीइओ बोकारो जगरनाथ लोहरा ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर 62 सेंटर बनाये गये है. पहले दिन 2318 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 2307 ही उपस्थित हुए. वहीं इंटर की परीक्षा को लेकर 46 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 3006 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 2996 उपस्थित हुए. पहली पाली में मैट्रिक व दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा परीक्षार्थियों ने दी, जिसमें किसी विद्यालय से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है. बता दें कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर दंडाधिकारी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी.विद्यार्थियों ने कहा : पेपर अच्छा गया
राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा सेक्टर-02 से मैट्रिक की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी की तरह की समस्या नहीं आयी. प्रश्न काफी अच्छे थे. एमएस आजाद नगर से इंटर की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि किसी तरह की परेशानी उत्पन्न नहीं हुई. पेपर काफी अच्छा गया.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




