Bokaro News: अधिकार के लिए एकजुट होने का जरूरत
Bokaro News: जैनामोड़ में हुई झाररखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ बोकारो जिला कार्य समिति की बैठक, कई विषयों पर की गयी चर्चा.
जैनामोड़, झाररखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ बोकारो जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को जैनामोड़ स्थित एक विवाह मंडप में हुई. अध्यक्षता महासंघ जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति व संचालन जिला महामंत्री जीवन जगरनाथ ने किया. प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति, जिला संरक्षण सुभाष चंद्र महतो, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम महतो, जिला संगठन सचिव नरेश कुमार प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल महतो सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. गांव चले अभियान, प्रखंड समिति का विस्तारीकरण व सशक्त, जिला स्तरीय अधिकार रैली एवं जिला स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा हुईं. जिला अध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि महासंघ के बैनर तले संगठन को ग्राम स्तर से प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी स्तर के पदाधिकारी को दायित्व का निर्वहन करते हुए सभी को जोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है, तभी हम अपने हक व अधिकार को लड़कर ले पायेंगे. बैठक में प्रखंड पदाधिकारियों में रामलाल महतो, दीनबंधु महतो, चंदन प्रसाद महतो, सुजीत कुमार प्रजापति, दुलेश्वर प्रजापति, आशीष महतो, दिनेश महतो, संतोष महतो, प्रकाश कुमार, वीरेंद्र पंडित, मदन महतो, भागीरथ महतो, गौरीलाल महतो, रोहित प्रजापति, टिंकू कुमार, उमेश प्रसाद, गणेश प्रसाद महतो, अजय प्रजापति आदि शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए