BOKARO NEWS: सभी मतदाता से मिले, केंद्र की सफलता व राज्य की विफलता को घर-घर तक पहुंचाएं : बीएल संतोष

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने जिले के सभी विधानसभा व क्लस्टर प्रभारी के साथ की बैठक, विधानसभा चुनाव में जीत का दिया मंत्र

विज्ञापन

बोकारो, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बुधवार को बोकारो पहुंचे. सेक्टर एक स्थित एक निजी होटल में झारखंड विधानसभा चुनाव के निमित्त जिला अध्यक्ष, महामंत्री, क्लस्टर प्रभारी, विधानसभा प्रभारी व विस्तारक के साथ बैठक की. बीएल संतोष ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिया. पार्टी सूत्रों की माने तो श्री संतोष ने एनडीए गठबंधन धर्म निभाते हुए हर बूथ पर जीत दर्ज करने की बात कही. श्री संतोष ने कहा कि मतदान के पूर्व हर मतदाता से मुलाकात हो. विपरीत विचार के लोगों से भी संपर्क कर भाजपा की नीति व सिद्धांत को बताने की दिशा में पहल करना है. केंद्र सरकार की योजना समेत सफलता व वर्तमान राज्य सरकार की कारगुजारी को आम लोगों तक रखना है. पार्टी जानकारों की माने तो श्री संतोष ने हर स्तर पर पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के लिए काम करने की बात कही है. श्री संतोष ने कहा कि वर्तमान में पार्टी के हर सदस्य व पदाधिकारी का लक्ष्य वर्तमान राज्य सरकार को सत्ता से बाहर करना होना चाहिए. श्री संतोष ने कहा कि चुनाव संदर्भ में बड़े नेताओं का कार्यक्रम तय है, लेकिन कार्यकर्ताओं का दायित्व सबसे बड़ा है. कार्यकर्ता के बदौलत ही भाजपा ने यहां तक का सफर किया है. मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह, बिहार के मंत्री नितिन नवीन, जिलाध्यक्ष जयदेव राय, कमलेश राय, लक्ष्मण नायक, अंबिका ख्वास, प्रहलाद वर्णवाल समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola