Bokaro News: बोकारो में मैट्रिक की 62 व इंटरमीडिएट की 46 केंद्रों पर हाेगी परीक्षा
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 02 Feb 2026 10:57 PM
Bokaro News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा कराने को ले जिला प्रशासन तैयार.
बोकारो, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय समेत अन्य सारी सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया गया है. सुरक्षा के भी इंतजाम कर लिये गये हैं. मैट्रिक की परीक्षा 62 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. इसमें 24,528 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी, जिसमें 22,340 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. पहली पाली में मैट्रिक व द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा होगी. पहली पाली में परीक्षा का समय पूर्वाह्न 9.45 से दोपहर एक बजे तक है. वहीं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा होगी. मैट्रिक में आइआइटी एंड अदर वोकेशनल व इंटर में वोकेशनल विषय की होगी परीक्षा पहले दिन मंगलवार को मैट्रिक में आइआइटी एंड अदर वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी. वहीं इंटर में वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी. इस बार परीक्षा में भी कई बदलाव हुए हैं. मैट्रिक में ओएमआर शीट पर परीक्षा नहीं होगी. मैट्रिक के परीक्षार्थियों को इस साल प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका में परीक्षा देना है. वहीं इंटर की परीक्षा उत्तर पुस्तिका पर होगी. सोमवार को डीइओ जगरनाथ लोहरा ने बताया कि मैट्रिक-इंटर के परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी केंद्रों पर वीक्षकों की नियुक्ति की गयी है. प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं. विभाग के द्वारा एसओपी भी केंद्राधीक्षकों को उपलब्ध करा दिया गया है, जिसके दिशा-निर्देश पर परीक्षा लेना है. प्रशासनिक तौर पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है. एसडीओ के द्वारा परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा 144 लागू कर दिया गया है. परीक्षा का समापन 23 फरवरी को होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










