Bokaro News : जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन सबके लिए अनुकरणीय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जननायक कर्पूरी ठाकुर मोर्चा ने सेक्टर 12 बी में मनायी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती, मंत्री से मिलकर प्रतिमा स्थल के निकट पार्क बनाने की मांग करेगा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
बोकारो, जननायक कर्पूरी ठाकुर मोर्चा की ओर से सेक्टर 12 बी में शुक्रवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. समाजसेवी उमेश ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समरसता के हितैषी थे. उनका जीवन सबके लिए अनुकरणीय है.
श्री ठाकुर ने कहा कि मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री रामनाथ ठाकुर से मिलेगा और सेक्टर 12 प्रतिमा स्थल के निकट पार्क बनवाने की अपील करेगा. उमेश ठाकुर ने प्रतिमा स्थल के निकट लगाये गये सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन किया. मंटू ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजन ठाकुर व सत्य नारायण ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन अशोक ठाकुर ने किया. मौके पर यमुना शर्मा, दीनानाथ ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, मनोज चौधरी, शंभू शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, साधु महतो, सीताराम ठाकुर आदि उपस्थित थे.राष्ट्रीय जनता दल ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
बोकारो, राष्ट्रीय जनता दल बोकारो जिला कार्यालय सेक्टर नौ में शुक्रवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. उपस्थित सभी लोगों ने कर्पूरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारधारा पर चलने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर प्रदेश महासचिव युवा राजद जितेंद्र नारायण यादव, राज्य परिषद सदस्य बोढ़न यादव, किसान प्रकोष्ठ महासचिव अरुण यादव, जिला महासचिव अशोक यादव, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, मनोज यादव, परशुराम यादव, शंकर महतो, हरेंद्र सिंह उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन