Bokaro News : पहली पारी में झारखंड ने बढ़ायी बढ़त

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पहली पारी में झारखंड ने बढ़ायी बढ़त

Bokaro News : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : जम्मू एंड कश्मीर की टीम की ओर से पहली पारी में बनाये गये 227 रनों के जवाब में दूसरे दिन आठ विकेट खोकर झारखंड ने बनाये 272 रन.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के दूसरे दिन शनिवार को झारखंड की टीम पहली पारी में अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गयी. जम्मू एंड कश्मीर की टीम की ओर से पहली पारी में बनाये गये 227 रनों के जवाब में पहले दिन के स्कोर 20/0 से आगे खेलते हुए खेल समाप्ति के समय आठ विकेट खोकर झारखंड ने 272 रन बना लिए थे. पहले दिन नाबाद 15 रनों पर रहे आर्यन हुड्डा व चार रनों पर नाबाद रहे विशेष दत्ता ने 118 रन जोड़कर झारखंड को अच्छी शुरुआत दिलायी. विशेष दत्ता ने 73 रन बनाये. आर्यन हुड्डा ने 68 रनों का योगदान किया. इसके बाद नियमित अंतराल में विकटों का पतन होता रहा. झारखंड की ओर से नकुल यादव ने 47, कुनैन कुरैशी ने 10, नितिन पांडे व अनमोल राज ने 5-5 व राजनदीप सिंह ने दो रन बनाये. दूसरे दिन के खेल समाप्ति के समय सत्य सेतु ने 48 व मनीषी सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. गेंदबाजी में जम्मू एंड कश्मीर टीम और से प्रफुल्ल धर ने 86 रन देकर चार व विशाल कुमार 69 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि सर्वासीस सिंह को एक सफलता मिली. पहली पारी में झारखंड की टीम 45 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. रविवार को खेल का तीसरा दिन है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola