Bokaro News : दिव्यांग बच्चों को शिक्षा व अवसर देना समाज की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दिव्यांग बच्चों को शिक्षा व अवसर देना समाज की जिम्मेदारी

Bokaro News : बगदा में दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय व डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी.

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड के बगदा गांव में दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित ‘तपोभूमि’ आवासीय विद्यालय व एक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन शनिवार को एशियन यूथ गेम्स, दुबई 2025 के स्वर्ण पदक विजेता झोंगो पाहन व कांस्य पदक विजेता जीतू राम बेदिया ने संयुक्त रूप से किया. यह पहल रिहैबिलिटेशन एसोसिएशन फॉर ह्यूमन के द्वारा की गयी है. झोंगो पाहन ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और अवसर प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है. ऐसे संस्थान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे. वहीं जीतू राम बेदिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है और इससे जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. विशिष्ट अतिथि जेएलकेएम नेत्री पूजा कुमारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. कसमार के अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक पहल है और इससे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे. संस्था के अध्यक्ष कृष्ण किशोर नायक ने बताया कि यह कसमार प्रखंड का पहला आवासीय दिव्यांग विद्यालय है, जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी. इसका उद्देश्य क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाना है. उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में भी सभी वर्ग के लोगों को नि:शुल्क अध्ययन की सुविधा मिलेगी, साथ ही यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और योगाभ्यास की भी व्यवस्था की जाएगी. इस अवसर पर शाम को खोरठा गायक मिलन दास का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक निशाकर दे, दीपक पुनरिआर, भुवनेश्वर महतो, सौरभ जायसवाल, सुकदेव राम, सिंहपुर पंसस विनोद महतो, भस्की मुखिया मंटूराम मरांडी, तुलसी महतो, तेजू महतो, गोबिंद महतो, मनीष जायसवाल, चांदमुख महतो, कपिलेश्वर नायक, संजय सिंह, सिद्धेश्वर प्रजापति, भूषण महतो, अरुण रंजन, मानू महतो, बीरबल महतो सहित संस्था के कई सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola