ePaper

BOKARO NEWS : बोकारो व चंदनकियारी विस क्षेत्र में आधी आबादी का वोट रहा निर्णायक

Updated at : 25 Nov 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : बोकारो व चंदनकियारी विस क्षेत्र में आधी आबादी का वोट रहा निर्णायक

BOKARO NEWS : 4,19,956 महिला मतदाताओं में बोकारो व चंदनकियारी से चार महिला आजमा रही थी किस्मत, बोकाराे से 14 प्रत्याशियों में दो व चंदनकियारी विस से कुल आठ में दो महिला थी मैदान में

विज्ञापन

सुनील तिवारी, बाेकारो, बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्री में आधी आबादी का वोट निर्णायक रहा. जिले की 4,19,956 महिला मतदाताओं में बोकारो व चंदनकियारी से चार महिला उम्मीदवार किस्मत आजमा रही थी. बोकाराे विस से 14 प्रत्याशियों में दो व चंदनकियारी से आठ में दो महिला प्रत्याशी मैदान में थीं. बोकारो विस में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह को 1,33,438 मत मिले. वह 7207 मत से जीतीं. दूसरे स्थान पर 1,26,231 मत के साथ भाजपा के बिरंची नारायण रहे. बोकारो विस से दूसरी महिला प्रत्याशी जेएलकेएम की सरोज कुमारी को 39621 मत मिला. वह 14 प्रत्याशियों में तीसरे स्थान पर रही. चंदनकियारी विस में दोनों महिला प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थी. इनमें ममता खेत्रपाल निर्दलीय को 1809 व खुशबू कुमारी निर्दलीय को 534 मत प्राप्त हुआ. जिले में बोकारो विस में सबसे अधिक महिला मतदाता 2,82,301 हैं वहीं चंदनकियारी में सबसे कम महिला मतदाता 1,37,655 हैं.

बोकारो के किस विस में कितनी महिला मतदाता

बोकारो विस क्षेत्र में 2,82,301, बेरमो में 1,61,712, गोमिया में 1,54,296 व चंदनकियारी विस क्षेत्र में

महिला मतदाताओं की संख्या 1,37,655 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola