Bokaro News: पृष्ठभूमि पता हो, तो काम करने का तरीका बदल जाता है : डीसी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: नीति आयोग की ओर से संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की जिले में शुरुआत जिला परिषद स्थित कांफ्रेंस हॉल में की गयी.

विज्ञापन

बोकारो, नीति आयोग की ओर से संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का जिले में शुरुआत सोमवार को जिला परिषद स्थित कांफ्रेंस हॉल में की गयी. उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व अन्य ने संयुक्त रूप से किया. अभियान का उद्देश्य चयनित प्रखंड व पंचायत में विकास के सभी सूचकांक (इंडिकेटर्स) को पूर्ण रूप से संतृप्त करना है, ताकि जिला का समावेशी, संतुलित व सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके.

उपायुक्त श्री झा ने कहा कि विकास क्यों आवश्यक है, यदि क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि की स्पष्ट समझ हो, तो कार्य करने की रणनीति स्वतः प्रभावी हो जाती है. नीति आयोग के अंतर्गत निर्धारित सभी आयामों में लक्ष्य अनुरूप प्रगति करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. निर्देश दिया कि संपूर्णता अभियान के तहत संचालित प्रत्येक गतिविधि में स्थानीय पुलिस प्रशासन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाये. ताकि, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व विश्वास का माहौल बने.

केवल पुरस्कार नहीं, जमीनी बदलाव हो लक्ष्य

डीसी ने कहा कि केवल पुरस्कार प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य नहीं करना है. वास्तविक लक्ष्य उग्रवाद व पिछड़ेपन की जड़ों को जमीन से समाप्त करना है. उन्होंने कहा कि जब आम लोगों में तरक्की के प्रति ललक व सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास पैदा होगा, तभी यह अभियान अपने उद्देश्य में सफल माना जायेगा. यह अभियान 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. लेकिन आठ मार्च तक का लक्ष्य निर्धारित कर काम करना है. ताकि, लक्ष्य से ज्यादा उपलब्धि हासिल कर सकें.

विभागीय समन्वय के साथ तय हों लक्ष्य : डीडीसी

डीडीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ स्पष्ट व लक्ष्य निर्धारित करें. सभी विभाग तीन दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर समर्पित करें, जिससे अभियान का समयबद्ध, पारदर्शी व परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके.

सभी इंडिकेटरों को संतृप्त करने की दिलायी शपथ

उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मियों को ब्लाक एवं जिला स्तर पर संपूर्णता अभियान 2.0 के सभी इंडिकेटरों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई. डीसी ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिला को एक प्रेरणादायक, आत्मनिर्भर व विकासोन्मुख ब्लाक-जिला के रूप में स्थापित करना है, जिसे अन्य जिला भी अनुकरण कर सकें. मौके पर डीपीएलआर मेनका, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, डीइओ जगरनाथ लोहरा, डीपीओ राज शर्मा, डीएसडब्ल्यूओ डॉ सुमन गुप्ता, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अशिम कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, डाटा प्रबंधक कंचन कुमारी व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola