Bokaro News : मजदूरों को स्पेशल एलाउंस दे या हड़ताल के लिए तैयार रहे प्रबंधन : महामंत्री

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मजदूरों को स्पेशल एलाउंस दे या हड़ताल के लिए तैयार रहे प्रबंधन : महामंत्री

Bokaro News : बीएसएल के कोक ओवन एंड कोक केमिकल विभाग के अध्यक्ष कार्यालय के सामने प्रदर्शन, एक तरफ उत्पादन का लक्ष्य बढ़ रहा, तो दूसरी तरफ मजदूरों की संख्या घटती जा रही है.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के कोक ओवन एंड कोक केमिकल विभाग में काम कर रहे ठेका कर्मियों ने शनिवार को अपने हक-अधिकार को लेने के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालय के सामने आक्रोश-प्रदर्शन किया. नेतृत्व जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने किया. अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष व विभाग के नेता सीकेएस मुंडा ने किया. आक्रोश-प्रदर्शन में प्लांट के दर्जनों मजदूर शामिल हुए.

महामंत्री श्री चौधरी ने कहा कि संगठित होकर आक्रोश-प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लेना शुभ संकेत है. अब प्रबंधन आपके चीर लंबित मांगों को ज्यादा दिनों तक टालने का हिम्मत नहीं कर पायेगा. मजदूरों को स्पेशल एलाउंस दे या हड़ताल के लिए प्रबंधन तैयार रहे. आज की उपस्थिति से प्रबंधन को प्लांट हित में मांगों को पूरा करने के दिशा में सोचने के लिए विवश होना पड़ेगा. कहा कि एक तरफ उत्पादन का टारगेट बढ़ रहा, तो दूसरी तरफ मजदूरों की संख्या घटती जा रही है.

मजदूरों की 20 प्रतिशत छंटनी के नापाक इरादे को प्रबंधन बंद करे

श्री चौधरी ने कहा कि 20 प्रतिशत छंटनी का नापाक इरादा को प्रबंधन बंद करे. मजदूर डस्ट व दुर्गंध भरे विभाग में उत्पादन टारगेट से ज्यादा उत्पादन कर लगातार कीर्तिमान पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. दुर्घटना सेफ्टी हेलमेट और ड्रेस पहनाकर फोटो वायरल करने से नहीं रूकेगा, मानसिक तनाव को कम करने से रूकेगा. मानसिक तनाव तब कम होगा, जब लगेगा कि मनी कट का विरोध करने पर भी गेट पास नहीं रूकेगा.

मांगें पूरी नहीं हुई, तो मार्च में कोक ओवन का चिमनी धुंआ बंद

श्री चौधरी ने कहा कि लड्डू नहीं, कर्मियों को स्पेशल एलाउंस दे. प्रोफिट लिंक रिवार्ड, साइकिल, कैंटीन, रात्रि पाली व क्वार्टर भत्ता देना होगा. मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो यही मजदूर मार्च 2026 में कोक ओवन का चिमनी धुंआ बंद करने से भी पीछे नहीं हटेगा. इसलिए बीएसएल प्रबंधन समय रहते मांगों को पूरा करे.

आक्रोश-प्रदर्शन ये थे शामिल

आक्रोश-प्रदर्शन में संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, रामेश्वर मांझी, रोशन कुमार, तुलसी साह, आरवी सिंह, आई अहमद, वीके साह, बादल कोयरी, एके मंडल, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, अमोद महतो, दिलीप ठाकुर, कार्तिक सिंह, नासिर अहमद खान, मनोज कुमार सिंह, सुनील चौधरी, मंजीत कुमार, उत्तम कुमार, तुलसी दास, मनोज एक्का, जितेंद्र राय, अजय, मनी लाल मंडल, हरिपद मांझी, तारणी राय शामिल थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola