Bokaro News : बोकारो में संगठन को सशक्त बनाने के लिए होगा हरसंभव प्रयास : जिलाध्यक्ष
Bokaro News : कालापत्थर चास (मु) थाना के सामने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना.
बोकारो, कालापत्थर चास (मु) थाना के सामने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया. अध्यक्षता चास प्रखंड कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के अध्यक्ष तुलसी महतो व संचालन मो अली अंसारी ने किया. मुख्य अतिथि बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने कहा कि बोकारो में संगठन को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर गरीबों के थाली छिन रही है, भाजपा नीत सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गयी है व उनके इशारे पर गरीबों, शोषितों, दलित, मजदूर, किसानों, पिछड़ों का हक मार रही है. नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी जनसमस्या है, उसके समाधान के लिए तत्पर हूं. वहीं, देवाशीष मंडल, अजीत सिंह चौधरी, अशोक मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश भारद्वाज, आरके विद्यार्थी, एके झा, मोइन अंसारी, मो अली अंसारी, कन्हैया पांडे आदि ने संबोधित किया. अतिथियों ने हीरा लाल शर्मा को चास प्रखंड के मुफस्सिल मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया. धन्यवाद ज्ञापन बिंदेश्वर शर्मा ने किया. मौके पर असीम शर्मा, राजीव कुमार, दीपक शर्मा, अनिल सिंह, प्रेम राय, मो नजीर अहमद, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वर शर्मा, याकुब अंसारी, अनाथ बन्धु शर्मा, जयदेव सिंह चौधरी, धीरेन शर्मा, सौरव चक्रवर्ती, अमर चक्रवर्ती, कैलाश शर्मा, गुलाम अंसारी आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए