Bokaro News : अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियर विभाग बना विजेता

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 Jan 2026 11:08 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बालीडीह रेलवे कॉलोनी स्थित सेरसा स्टेडियम में खेला गया फाइनल, आलोक आनंद मैन ऑफ द मैच व अरुण कुमार महतो बने मैन ऑफ द सीरीज.

विज्ञापन

बोकारो, बालीडीह रेलवे कॉलोनी स्थित सेरसा स्टेडियम में अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया. इसमें इंजीनियर विभाग ने सीएंडडब्लू विभाग को दो रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएंडडब्लू विभाग ने 124 रन बनायें. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियर विभाग की टीम ने निर्धारित 126 रन बनाकर विजयी ट्रॉफी अपने नाम किया. मैन ऑफ द मैच इंजीनियर विभाग के आलोक आनंद और मैन ऑफ द सीरीज सीएंडडब्लू विभाग के अरुण कुमार महतो रहे. मुख्य अतिथि बोकारो एआरएम विनीत कुमार, एडीइइ पी शर्मा, एडीएमइ एके सिंह, डीएमइ पीके सिंह, एएमएम अखिलेश सहित सीनियर डीएमइ, डीवाइसीइ सहित अन्य अधिकारियों ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. बोकारो एआरएम ने कहा कि खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दो करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है.

इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

फाइनल मैच में दोनों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. विजेता टीम में तपन, राजेश, प्रथो, कुमुद रंजन, किशोर दास, रामदीप, प्रेम यादव, आलोक आनंद, तुषार पंडित, अमित गोस्वामी, कमाल, विनोद, अनिल, विनोद यादव आदि खिलाड़ी शामिल थे. वहीं, उप विजेता टीम में अरुण कुमार महतो, विनय शर्मा, आर अंसारी, रवि रंजन, छोटू कुमार, गणेश कुमार, रविंद्र शर्मा, शंकर मुर्मू, नागेंद्र कुमार, रामदास महतो, राजीव महतो, सुमित शर्मा, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार, शैलेश कुमार, मो तसलीम शामिल थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में सेरसा सचिव संजय कुमार, राजू कुमार, विजय, मुकेश, गुलशन, प्रेम, सूरज नायक, आरके शर्मा, राज कुमार, कमाल यादव, तिलक, राहुल, ओजेंस, भाेला सहित अन्य सदस्यों को योगदान रहा.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola