Bokaro News: 10 फरवरी तक शस्त्र करें जमा, वरना होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: नगरपालिका चुनाव को लेकर हुई जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दिये गये कई दिशा-निर्देश, सुरक्षा कारणों से छूट के लिए आठ फरवरी तक जिला सामान्य शाखा में जमा करें आवेदन.

विज्ञापन

बोकारो, नगरपालिका निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त के आवासीय कार्यालय कक्ष में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी अजयनाथ झा ने की. जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को 10 फरवरी तक संबंधित थाना, ओपी व शस्त्र व कारतूस विक्रेता के यहां शस्त्र अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया गया. शस्त्र जमा नहीं करने की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी व शस्त्र एवं कारतूस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि शस्त्र सुरक्षित रूप से जमा लेकर अनुज्ञप्तिधारियों को पावती रसीद उपलब्ध करायेंगे. साथ ही प्रतिदिन संध्या पांच बजे तक शस्त्र जमा से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन जिला सामान्य शाखा को भेजेंगे. जिले में निवासरत ऐसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी, जिनकी अनुज्ञप्ति किसी अन्य जिला या राज्य से निर्गत है. बोकारो में पंजीकृत नहीं है. उन्हें भी आगामी 72 घंटे के भीतर शस्त्र जमा करने का निर्देश दिया गया है. जिन संस्थाओं या अनुज्ञप्तिधारियों को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र की आवश्यकता है. वे आठ फरवरी तक कारण सहित आवेदन जिला सामान्य शाखा कार्यालय जमा कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा. समर्पित आवेदनों पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 10 फरवरी को निर्णय होगा. आवेदन अस्वीकृत होने पर संबंधित अनुज्ञप्तिधारियों को 72 घंटे के भीतर शस्त्र जमा करना होगा. नगरपालिका आम चुनाव के परिणाम की घोषणा के एक सप्ताह बाद संबंधित थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी व शस्त्र विक्रेता द्वारा अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र लौटा दिया जायेगा. जिला प्रशासन ने शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों से अपील किया है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें. ताकि नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जा सके. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो सफीक आलम, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा शालिनी खालखो, एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola