Bokaro News: ठेकाकर्मियों के विभिन्न मांगाें को ले सात फरवरी को प्रदर्शन : महामंत्री
Bokaro News: कोक ओवेन के मजदूरों ने हर अनुभाग में ज्यादा उत्पादन किया, लेकिन प्रबंधन ने मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की है.
बोकारो, ओवेन एंड कोक केमिकल विभाग के साइकिल स्टैंड पर कोक ओवेन के ठेकाकर्मियों की मीटिंग हुई. अध्यक्षता विभाग में कार्यरत जय झारखंड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने की. झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी को विभिन्न मांग व समस्याओं से अवगत कराया गया. श्री चौधरी ने कहा कि कोक ओवेन के मजदूरों ने हर अनुभाग में ज्यादा उत्पादन किया, लेकिन प्रबंधन ने मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की है. सात फरवरी को दोपहर एक बजे मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवेन ) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जायेगा. कहा कि बीएसएल प्रबंधन मांगो को जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा मार्च मे तीन दिवसीय हड़ताल नोटिस देकर कोक ओवेन का चक्का जाम कर दिया जायेगा. मौके पर संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, अनिल कुमार, सीके एस मुंडा, रौशन कुमार, रामेश्वर मांझी, आरभी सिंह, बिनोद कुमार, जितेंद्र रॉय, सचिन, तपेश्वर महतो, मनीलाल गोप, एसएल मुर्मू, तारणि राय, तुलसी दास, प्रवीण महतो आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए