BOKARO NEWS: अभियान से जन सामान्य को जोड़कर ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना होगी साकार : तिवारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 11:18 PM
BOKARO NEWS: बीएसएल के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों को भी किया गया सम्मानित
बोकारो, बीएसएल में 28 अक्तूबर से ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ की थीम पर मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह शनिवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में हुआ. मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) चितरंजन महापात्रा,अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) व एसीवीओ ज्ञानेश झा उपस्थित थे. निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि सभी स्टेक होल्डर्स और जन सामान्य को इस अभियान से जोड़कर ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना और राष्ट्र की समृद्धि को साकार किया जा सकता है. सफल आयोजन के लिए सतर्कता विभाग की सराहना की. एसीवीओ श्री झा ने सतर्कता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी. डीएवी इस्पात विद्यालय-8बी की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. थीम पर अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता के हिंदी व अंग्रेजी श्रेणियों के प्रथम पुरस्कार विजेताओं द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया. बोकारो संगीत कला अकादमी द्वारा सत्यनिष्ठा की संस्कृति पर एक स्किट का प्रस्तुतीकरण किया गया. अतिथियों ने विभिन्न श्रेणियों यथा भाषण, ड्राइंग, निबंध, पोस्टर कविता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रबंधक (सतर्कता) चित्रा पराशर ने किया. मौके पर विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अन्य वरीय अधिकारी व पुरस्कार विजेता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










