Bokaro News : चास नगर निगम : वर्ष 2015 के चुनाव में 42 उम्मीदवारों ने आजमायी थी किस्मत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास नगर निगम : वर्ष 2015 के चुनाव में 42 उम्मीदवारों ने आजमायी थी किस्मत

Bokaro News : इस बार भी चुनाव में बिना पार्टी के झंडा-बैनर घोषित उम्मीदवार के लिए काम करेंगे कार्यकर्ता.

विज्ञापन

सीपी सिंह, बोकारो, वर्ष 2015 के बाद एक बार फिर से चास नगर निगम में चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है. इस बार का भी चुनाव गैर दलीय आधार पर होना है. इस बार भी बिना पार्टी के झंडा-बैनर पार्टी कार्यकर्ता घोषित उम्मीदवार के लिए काम करेंगे. 2015 के चुनाव में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. 42 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमायी थी. भाजपा ने अजय राय पर दांव लगाया था. लेकिन, अजय राय 3229 वोट प्राप्त कर सातवें स्थान पर रहे थे. वहीं, कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले गोपाल मुरारका दूसरे स्थान पर थे. जबकि, चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार भोलू पासवान ने जीत दर्ज की थी. बता दें कि इस बार झामुमो व जेएलकेएम ने अधिकारिक रूप से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है. झामुमो ने उमेश ठाकुर व जेएलकेएम ने निमाई महतो को प्रत्याशी बनाया है. वहीं भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी हुई है. लेकिन, इन दोनों दल ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

कुल 66,275 वोट पड़े थे, नोटा को मिले थे 417 मत

भोलू पासवान को 7,705 वोट, गोपाल मुरारका को 5,962 वोट, अब्दुल वहीद खान को 5,338 वोट, सुरेश कुमार को 4,400 वोट, राजकुमार महतो को 4,206 वोट, डॉ परिंदा सिंह को 3,938 वोट, अजय कुमार राय को 3,229 वोट, मनोज कुमार राय को 2,891 वोट, एहसान जानी को 1,897 वोट, संतोष कुमार को 1,800 वोट, विश्वनाथ महतो को 1,778 वोट, सुनील कुमार महतो को 1,646 वोट, अनीस अंसारी को 1,551 वोट, जुबिल अहमद को 1,498 वोट, दिलीप बावरी को 1,263 वोट, जवाहर लाल महथा को 1,244 वोट, ओमप्रकाश शर्मा को 1,187 वोट, रामकुमार यादव को 1,096 वोट, उमेश ठाकुर को 1,042 वोट, मृत्युंजय कुमार को 945 वोट मिला था. इसके अलावा गजेंद्र प्रसाद हिमांशु को 899 वोट, रितुरानी सिंह को 796 वोट, लक्ष्मी नारायण यादव को 579 वोट, महावीर सिंह चौधरी को 480 वोट, संतोष कुमार बर्नवाल को 216 वोट, पंकज कुमार राय को 780 वोट, अरविंद कुमार को 699 वोट मिला था. कुल 66,275 वोट पड़े थे. नोटा को 417 मत मिला था.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola