Bokaro News: सीबीएसइ : किसी ने आसान तो, किसी ने बताया मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: गणित के साथ 10वीं की परीक्षा शुरू, छात्र-छात्राओं ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया, बच्चों व शिक्षकों के अनुसार प्रश्न पत्र का कठिनता का स्तर मध्यम स्तर का था.

विज्ञापन

बोकारो, सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई. स्टैंडर्ड और बेसिक गणित का प्रश्न पत्र ना तो आसान था और न ही मुश्किल. बच्चों व शिक्षकों के अनुसार प्रश्न पत्र का कठिनता का स्तर मध्यम स्तर का था. उधर, गणित शिक्षकों के अनुसार बेसिक गणित का पेपर स्टैंडर्ड गणित के मुकाबले में थोड़ा लंबा था. कई विद्यार्थियों ने इस बात का जिक्र किया कि पेपर लंबा आया था, इस वजह से टाइम मैनेजमेंट करने में परेशानी हुई. विद्यार्थियों के अनुसार पेपर का स्तर ठीक था. पाठ्यक्रम से ही सब कुछ आया. कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि त्रिकोणमिति से सवाल चैलेंजिंग थे. पेपर थोड़ा चुनौतीपूर्ण था. उधर, गणित शिक्षकों का कहना था कि सीबीएसइ गणित का पेपर संतुलित था. इसमें छात्रों की वैचारिक समझ, गणितीय अवधारणाओं, समस्या-समाधान क्षमताओं व उनके अनुप्रयोगों का परीक्षण किया गया था. पेपर थोड़ा मुश्किल था. अधिकांश प्रश्न योग्यता आधारित थे. निर्धारित परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी व अभिभावकों का जमावड़ा सुबह नौ बजे से हीं लगने लगा था. केंद्र के बाहर अभिभावक जमे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola