Bokaro News: बीएसएल की टीम ने जीती चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: सेल-एमटीआइ रांची में 20 फरवरी को आयोजित हुई थी प्रतियोगिता, बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है.

विज्ञापन

बोकारो, सेल-एमटीआइ रांची में 20 फरवरी को आयोजित 21वीं ‘चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25’ प्रतियोगिता में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की टीम विजेता बनी. टीम में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा एन हेमरोम, सहायक महाप्रबंधक (सीएंडए) वाईएसएन रेड्डी व उप-प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) डी. रामटेके शामिल थे. इस दौरान सेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश, बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है.

भिलाई द्वितीय व इस्को की टीम तृतीय स्थान पर

प्रतियोगिता में भिलाई स्टील प्लांट की टीम द्वितीय व इस्को बर्नपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही. उल्लेखनीय है कि ‘चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स’ सेल के युवा प्रबंधकों के लिए आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागी टीमें निर्धारित विषय (थीम) पर अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत करती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola