Bokaro News: रांची को हराकर बोकारो सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट, बोकारो के हिमांशु कुमार को मिला प्लेयर ऑफ द मैच.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी का पांचवां मैच खेला गया. सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में बोकारो की टीम ने हिमांशु कुमार के शानदार शतक की मदद से रांची की टीम को 42 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 228 रन बनाये. हिमांशु कुमार ने 101, अर्जुन प्रियदर्शी व ओजस वर्धन ने 15 -15 व वीरेंद्र कुमार ने नाबाद 14 रन बनाए. रांची की ओर से सिद्धांत राज ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि आर्यन राज व शीत कुमार को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची की टीम 47.3 ओवर में 186 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से उत्तम कुमार ने 43, हिमांशु कुमार गुप्ता ने 33, सिद्धांत राज ने 20 व आर्यन राज ने 14 रन बनाए. बोकारो की ओर से साहिल राज, विशाल कुमार, अर्जुन प्रियदर्शी व अंशु कुमार सिंह को दो-दो सफलता मिली. शतक के लिए बोकारो के हिमांशु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच मुख्य अतिथि एच एम शुक्ला ने सौंपा. मौके पर मैच टीआरडीओ काजल दास, अंपायर ओ पी राय, मनोरंजन कांजीलाल, स्कोरर दीपक कुमार, बीडीसीए संयुक्त सचिव कुंदन सिंह, अजय कुमार, सहायक सचिव रूपेश कुमार, संजय पहाड़ी, अजय पाठक आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola