Bokaro News: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकईया गांव के निकट घटी घटना, बारकेंन्दुवा गांव का रहनेवाला था धनंजय किस्कू.

विज्ञापन

पेटरवार, एनएच 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकईया गांव के निकट एक टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे की है. सूचना पर पेटरवार थाना पुलिस पहुंची और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. व्यक्ति की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के बारकेंन्दुवा ग्राम निवासी धनंजय किस्कू (45 वर्ष) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार धनंजय किस्कू बाइक (जेएच09एपी 8764) से पेटरवार से अपने घर बारकेंन्दुवा की ओर जा रहा था कि लुकैया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही टैंकर (डब्ल्यू बी 29 बी 6150) ने अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार के सिर सहित शरीर के अन्य भाग पर गंभीर चोटें लगी. पेटरवार पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद मृत घोषित किया गया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास हेलमेट और उसका मोबाइल मिला. मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. मृतक के पास से एक बांसुरी मिला, संभवत: वह पेटरवार मेला से हो कर घर वापस जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola